झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का निधन, सीएम का छलका दर्द!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!

राँची के हिल व्यू अस्पताल में, इलाज के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का निधन….

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म भूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी थी रूपी सोरेन….

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का, आज रांची के हिल व्यू अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार सहित पूरे राज्य में शोक का माहौल है.

बता दे कि रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक पद्म भूषण से अलंकृत दिवंगत नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी थीं.
रूपी सोरेन के इलाज के दौरान रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में निधन की सूचना के बाद सोरेन परिवार सहित पार्टी के नेताओ और समर्थकों के बीच शोक की लहर है.।

मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन का पिछले 18 सितंबर से ही तबीयत बिगड़ने के बाद रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, इसी बीच आज इलाज के दौरान ही उनकी तबीयत अत्यधिक बिगड़ने लगी थी, सीएम हेमन्त सोरेन की माँ रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद झारखंड सरकार के कई मंत्री उनकी तबियत की जानकारी लेने के लिए हल अस्पताल पहुंचे थे, इसी बीच अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का इलाज के दौरान निधन हो गया है।

आज शाम झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक पहले ही स्थगित कर दी गई थी।

Join us on: