रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना में बीजेपी बिहार प्रदेश द्वारा विकसित भारत 2047 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सफर को याद किया और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
तस्वीर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और अन्य वरिष्ठ नेता एक साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते नजर आ रहे हैं। पीछे लगे बैनर पर विकसित भारत 2047 और भाजपा बिहार का लोगो साफ दिखाई दे रहा है।
कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अपनी बात रखने का मौका दिया गया। इस दौरान संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो सपना है, वही आज के युवाओं का भी सपना है। युवा अब केवल जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर और जॉब गिवर बनना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, आज उनके 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और रक्षा क्षेत्र को मजबूत कर वैश्विक पटल पर भारत का मान बढ़ाया है।
विपक्ष और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए संजय सरावगी ने कहा कि राहुल गांधी हताशा और बदहवास स्थिति में बोल रहे हैं। विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर निराधार सवाल उठाकर केवल भ्रम फैला रहा है।



