रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
वोट चोर बताकर ज्ञानेश कुमार एवं मोदी-शाह का पूतला फूंका
हास्पीटल चौक से निकला प्रतिरोध मार्च कोल्डस्टोरेज चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया
8 अक्टूबर को 12 बजे से समस्तीपुर शहर के स्टेशन चौक से निकलने वाला मार्च में शामिल होकर सफल बनाने की अपील
समस्तीपुर
7 अक्टूबर 2026महागठबंधन के घटक दलों राजद, कांग्रेस, भाकपा (माले), भाकपा एवं वीआईपी, आईआईपी, माकपा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ताजपुर के हॉस्पिटल चौक से “ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ मार्च” निकाला गया। मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के पक्ष में तथा विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। मार्च हॉस्पिटल चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कोल्ड स्टोरेज चौक पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हुई है। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन और वोट चोरी कराने का आरोप लगाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जनता को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के उद्देश्य से मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सभा की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष मो० नूर आलम, भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा अंचल मंत्री रामप्रीत पासवान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मालिक एवं आईआईपी के विजय दास ने संयुक्त रूप से की, जबकि सभा को कांग्रेस के डोमन राय, विनय कुमार सिंह, संजीत साह, मो० अरमान, मो० सुहैल सिद्धकी, मो० अनबार, मो० गुलबहार आंसारी, महफूज आलम, भाकपा के रामबृक्ष राय, राजेश कुमार, रामकिशोर शुक्ला, विश्वनाथ पंडीत, राजहंस कुमार, भाकपा माले के ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, शंकर महतो, मनोज कुमार सिंह, संजीव राय, चांद बाबू, राॅकी खान, शाद तौहीदी, मनोज साह, मो० एजाज, राजद के तबरेज आलम, विष्णुदेव प्रसाद सिंह, कर्पूरी ठाकुर, सुजीत कुमार, अजहर मिकरानी, मो.आफो, अनिल कुशवाहा, विकास राय, विनोद साह, दीपनारायण सिंह, मो० आरिफ, रजनीश यादव, वैद्यनाथ राय, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मो० राजू, दीपकलाल निरहुआ आदि ने सभा को संबोधित करते हुए वोट चोर ज्ञानेश कुमार एवं मोदी-शाह को लोकतंत्र विरोधी बताकर इस्तीफा की मांग की।
सभा के अंत में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की तथा लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया। एक प्रस्ताव पारित कर 8 अक्टूबर को 12 बजे से समस्तीपुर स्टेशन चौक से इंडिया गठबंधन के बैनर तले “ज्ञानेश हटाओ-लोकतंत्र बचाओ” मार्च में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की।



