:- रवि शंकर अमित!
MLC चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आज मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह जन सुराज प्रत्याशी अनुज कुमार के समर्थन में पटना से रोड शो करते हुए बख्तियारपुर पहुंचे।
तस्वीरों में अनंत सिंह का काफिला बख्तियारपुर पहुंचता नजर आ रहा है, जहां समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। रोड शो के दौरान अनंत सिंह कहीं रुके नहीं, समय की कमी के चलते उनका काफिला लगातार आगे बढ़ता रहा।
इस दौरान चलते-चलते ही उन्होंने समर्थकों से अपील की और कहा – आप सभी अनुज सिंह को वोट दीजिए। इसके बाद वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
बाइट : अनंत सिंह, जदयू विधायक, मोकामा



