सीतामढ़ी पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़, तीन बदमाश घायल, भारी मात्रा में कारतूस बरामद!

SHARE:

सीतामढ़ी। शाहिद रजा

इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले के रेवासी से है जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, बताया जा रहा है कि इसमें तीन बदमाशों को गोली लगी जबकि पुलिसकर्मी बाल बाल बचे हैं।

पुलिस ने इन बदमाशों के पास से एक सेमि ऑटोमैटिक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है।

मुठभेड़ में घायल बदमाशों की पहचान रीगा के रमनगरा निवासी सुनील कुशवाहा, बेलसंड निवासी मणि कुमार और गाढ़ा के इंदल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सुनील कुशवाहा दिनेश यादव हत्याकांड में आरोपित है और पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। तीनों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर रीगा अहले सुबह वाहन चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक बाइक पर बैठे 3 लोग पुलिस को देखकर बाइक घुमाए और भागने लगे, जल्दबाजी में बाइक गिर गई और तीनों पकड़े जाने के डर से पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे।
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई जिसमें तीनों बदमाश घायल हो गए। तीनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Join us on: