अपहर्ता चढ़ा पुलिस के हत्थे, थाना से हो गया था फरार!

SHARE:

बसंत भालोटिया की रिपोर्ट

दुमका

मुफस्सिल थाना दुमका के एक फरार आरोपी पंकज कुमार यादव को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बाबत दुमका सदर एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने बताया कि बीते 4 सितंबर को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोदो खिचा गांव के नरेश हेंब्रम लिखित के आवेदन पर जरमुंडी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी पंकज कुमार यादव एवं अन्य के विरुद्ध अपनी लड़की के अपहरण के आरोप में मामला दर्ज कराया था। अनुसंधान के क्रम में पूछताछ के लिए प्राथमिक अभियुक्त पंकज कुमार यादव को थाना बुलाया गया था। इस दौरान पेशाब करने के बहाने अभियुक्त पंकज कुमार यादव थाना से फरार हो गया था जिसे आज मिली गुप्त सूचना के आधार पर दुमका के निबंधन कार्यालय के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment