बसंत भालोटिया की रिपोर्ट
एसडीपीओ नूर मुस्तफा के नेतृत्व में अवैध लॉटरी बिक्री के आरोप में 12 गिरफ्तार
दुमका
दुमका में चल रहे लॉटरी के अवैध धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है और भारी मात्रा में लॉटरी टिकट के साथ विभिन्न स्थानों से छापेमारी कर 12 लॉटरी के अवैध कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले के संबंध में सदर एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने बताया कि बीते सोमवार को सूचना मिली थी कि दुधानी के समीप अवैध लॉटरी का कारोबार चल रहा है। सूचना पर आवश्यक कार्रवाई हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा दुधानी स्थित नीरज बेहरा घर छापेमारी की गई जहां भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट रुपए एवं मोबाइल बरामद किया गया साथ ही 8 लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के द्वारा पूछताछ के क्रम में बताया गया कि शहर के पंकज वर्मा, संजीव वर्मा, दीपक साह एवं अन्य लोगों के निर्देश पर यह लॉटरी का अवैध धंधा चल रहा था। इसी दौरान दुमका बस स्टैंड में भी अवैध लॉटरी के काले कारोबार का पता चला जहां रोनित मोबाइल सेंटर में छापेमारी कर लॉटरी के अवैध ऑनलाइन बिक्री के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यहां भी एक थैला अवैध लॉटरी टिकट एवं 20 हजार रुपए बरामद किया गया।एसडीपीओ ने बताया कि सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में मोहम्मद सद्दाम मोहम्मद आबिद , मोहम्मद नियाज मसूरी, मोहम्मद अलाउद्दीन, मोहम्मद तौसीफ, नीरज कुमार बेहरा, मोहम्मद अख्तर ,डब्लू अंसारी, रोहित केसरी, कमरुद्दीन, शेख अमीरचंद एवं अमित रंजन शामिल हैं।
बाइट – एसडीपीओ मोहम्मद नूर मुस्तफा अंसारी
बसंत भालोटिया की रिपोर्ट




