जल्द ही टूट जायेगी जेडीयु, तोड़ने की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी है – भाई बीरेंद्र!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


RJD विधायक भाई वीरेंद्र नेठ JDU पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि JDU को तोड़ने की स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी है और पार्टी में सेंध लग चुकी है।


मीडिया से बात करते हुए भाई वीरेंद्र ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड को तोड़ने की साजिश चल रही है। इसमें सेंध लग चुकी है और आगे क्या होगा यह देखना होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सावधान रहने और अपनी पार्टी की रक्षा करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि NDA के अंदर जारी क्लेश कभी अच्छा नहीं रहा है और इसका खामियाजा आने वाले दिनों में भुगतना पड़ेगा।

MLC चुनाव को लेकर भाई वीरेंद्र ने दावा किया कि इस बार MLC चुनाव में राजद और महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत होगी।

जन संवाद और युवा संवाद पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और अपराध जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सरकार जन संवाद और युवा संवाद जैसे आयोजन कर रही है।

वहीं राजद के संगठन विस्तार के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर छोड़ दिया गया है और इसके लिए इंतजार करना होगा।

बाइट : भाई वीरेंद्र, RJD विधायक

Join us on: