JDU विधायक श्याम रजक का MLC चुनाव पर दावा बोले हर हाल में होगी नीरज कुमार की जीत!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर JDU विधायक और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि MLC चुनाव का नतीजा JDU के पक्ष में होगा।

VO :
पटना में मीडिया से बात करते हुए श्याम रजक ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में जुटे हुए हैं। JDU उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन स्तर पर लगातार काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि NDA गठबंधन एकजुट है और सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ अपने उम्मीदवारों को जिताने में लगे हैं। MLC चुनाव में JDU की जीत तय है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी श्याम रजक ने JDU-NDA उम्मीदवारों की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ जुटने की अपील की थी।

बाइट : श्याम रजक, JDU विधायक / पूर्व मंत्री

Join us on: