रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना में JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने MLC चुनाव के नॉमिनेशन को लेकर बयान दिया। साथ ही ललन सिंह के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी।
संजय झा ने कहा कि जहां-जहां कल नॉमिनेशन था, वे खुद दरभंगा और मुजफ्फरपुर में मौजूद थे। पार्टी के अन्य नेता और NDA गठबंधन के सभी नेता अलग-अलग जगह नॉमिनेशन में शामिल थे। कल शाम में सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मीटिंग की और सभी MLC सीटों को लेकर नॉमिनेशन का पूरा फीडबैक नीतीश कुमार को दिया गया। सभी सीटों पर अपडेट दिया गया है।
वहीं ललन सिंह को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय झा ने कहा कि ललन बाबू ने जो किया, वह पार्टी के बेस्ट इंटरेस्ट में किया है। बस अभी इतना ही कहना है।
बाइट : संजय झा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, JDU




