बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने 10 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये सौंपा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने 10 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

पटना, 05 अक्टूबर 2026 बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने 10 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अनिल कुमार उपस्थित थे।

Join us on:

और पढ़ें