NDA और महागठबंधन समेत कई उम्मीदवारों ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दाखिल किया नामांकन!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद/सारण!

छपरा।सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के हो रहे दिवार्षिक चुनाव में आज कई प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया।आज एनडीए उम्मीदवार के रूप में पूर्व एमएलसी स्वर्गीय केदार पांडे के पुत्र आनंद पुष्कर ने अपना नामांकन दाखिल किया। रिविलगंज प्रखंड प्रमुख राहुल राज ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया वहीं राजद प्रत्याशी के रूप में जयराम यादव ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।वही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप रामपुकार सिन्हा,विधा सागर विद्यार्थी, नजमुल होदा सहित कई लोगों के द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।
एनडीए समर्थित प्रत्याशी के रूप में नामांकन के बाद इंजीनियर आनंद पुष्कर ने कहा कि जो काम हमारे पिताजी के द्वारा किया गया है अब उसको आगे बढ़ने का काम करेंगे और शिक्षकों की समस्या को सदन में उठाने का काम करेंगे। और शिक्षकों के हित में जो भी कार्रवाई होगी वह हम पूरी तरह से करेंगे उन्होंने कहा कि शिक्षकों को वेतनमान और वित्त रहित शिक्षकों को नियमित वेतनमान के लिए भी हमारा प्रयास जारी रहेगा।

जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज ने कहा कि हम शिक्षकों के हक और वेतनमान के लिए सदन से बाहर रहते हुए लगातार उनकी आवाज को बुलंद करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे उन्होंने कहा कि शिक्षकों को केंद्रीय वेतनमान दिलाने मेरी पहली प्राथमिकता होगी क्योंकि केंद्रीय वेतनमान से बिहार के शिक्षक पूरी तरह से वंचित हैं जबकि बगल के स्टेट झारखंड और उत्तर प्रदेश में शिक्षकों को केंद्रीय वेतनमान मिल रहा है।

वही राजद समर्थित प्रत्याशी जय राम राय ने कहा कि कहां की शिक्षकों का वेतनमान और प्राइवेट शिक्षक आईटीआई शिक्षक, प्राइवेट आईटीआई शिक्षक और वित्त रहित शिक्षकों को नियमित वेतनमान दिलाने के लिए मेरा पूरा प्रयास रहेगा मैं सड़क से लेकर सदन तक इसकी लड़ाई लडूंगा ।

Join us on: