बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान लोगों का आक्रोश देख थानाध्यक्ष ने तान दिया पिस्टल, हुये सस्पेंड!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रमोद/सारण!

सारण के मकेर में बाढ़ राहत वितरण के दौरान पुलिस की कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह लोगों की ओर पिस्टल ताने नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मकेर में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा था। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी बीच मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह का पिस्टल तानने का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में थानाध्यक्ष लोगों की ओर हथियार ताने दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष संग्राम सिंह को निलंबित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।

हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम के पीछे की पूरी वजह क्या थी ,और किन परिस्थितियों में थानाध्यक्ष ने पिस्टल तानी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल निलंबन की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज है।

बाढ़ राहत जैसे संवेदनशील मौके पर पुलिस अधिकारी के हथियार तानने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तो कर दी है, लेकिन अब जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर सबकी नजर रहेगी।

Join us on: