रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
समस्तीपुर के रोसड़ा में बाइक सवार दो बदमाशों ने सुमन ज्वेलर्स से करीब 20 ग्राम सोने के जेवर लूट लिए। हथियार दिखाकर दोनों फरार हो गए।
बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का खोफ मानो खत्म हो गया है। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से आ रही है। जहां रोसड़ा में शनिवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप में घुसकर करीब 20 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये।
घटना समस्तीपुर के रोसड़ा-हथौड़ी कोठी पथ स्थित एरौत चौक की है। जहां शनिवार की शाम में बाइक पर सवार दो युवक सुमन ज्वेलर्स में पहुंचे। एक तो बाइक पर ही बैठा रहा और दूसरा दुकान के अंदर घुसा और बच्चे का लॉकेट दिखाने को कहा। दुकानदार सोने का लॉकेट दिखाने लगा। तभी वह लॉकेट का बॉक्स लेकर भागने लगा। जब दुकानदार ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो उसने हथियार निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह जेवरात से भरा बाक्स लेकर दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर सवार हो गया और अपने साथी के साथ रोसड़ा की ओर फरार हो गया।
घटना के बाद दुकान संचालक ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। पीड़ित दुकानदार की पहचान रोसड़ा के कठरबन्नी मोहल्ला निवासी रामनारायण ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी चिंता का माहौल है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची दुकानदार से पूछताछ के बाद अपराधियों के खिलाफ छापेमारी में लुट गई है




