राजधानी के होटलों में देह व्यापार का पर्दाफाश,3 महिलाओं का रेस्क्यू, दो होटल मैनेजर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पटना -होटल में देह-व्यापार का खुलासा, दो गिरफ्तार; दो महिलाओं को पुलिस ने कराया रेस्क्यू ।पटना से सटे दानापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह-व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग होटलों में छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान तीन महिलाओं को रेस्क्यू कराया तथा मोबाइल, होटल के रजिस्टर, पासपोर्ट की छायाप्रति और आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। वही दानापुर एएसपी अजित कुमार कहा कि 2 अक्टूबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ एवं गोला रोड स्थित होटलों में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह-व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक, दानापुर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दानापुर एवं तकनीकी टीम के साथ छापेमारी दल का गठन किया गया।टीम ने सगुना मोड़ स्थित होटल में छापेमारी कर एक विदेशी महिला को रेस्क्यू कराया। मौके से दो मोबाइल, एक पासपोर्ट की छायाप्रति, आपत्तिजनक सामान और होटल का रजिस्टर जब्त किया गया। पुलिस ने होटल के मैनेजर रविन्द्र सिंह, उम्र करीब 21 वर्ष, को गिरफ्तार किया।
इसके बाद पुलिस टीम ने गोला रोड स्थित एक अन्य होटल में भी कार्रवाई की। यहां से दो महिलाओं को रेस्क्यू कराया गया। पुलिस ने एक मोबाइल, आपत्तिजनक सामान और होटल का रजिस्टर जब्त करते हुए होटल के मैनेजर पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया।पुलिस ने दोनों मामलों में दानापुर थाना कांड संख्या 1130/36 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ Immoral Trafficking Act की धाराओं 3/4/5/7 के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके के होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिलने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Join us on: