रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना के जदयू प्रदेश कार्यालय में आज जीविका के 20 साल पूरे होने पर नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने जीविका दीदियों को संबोधित किया।
जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित नीतीश संवाद कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से आई जीविका दीदियां शामिल हुईं। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने जीविका दीदियों को संबोधित किया।
दोनों नेताओं ने नीतीश कुमार के कार्यों की तारीफ करते हुए 2005 से पहले बिहार में महिलाओं की स्थिति का जिक्र किया और बताया कि कैसे जीविका के जरिए महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। नेताओं ने कहा कि जीविका आज महिला सशक्तिकरण की सबसे बड़ी मिसाल बन चुकी है।
कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों के योगदान को सराहा गया और उन्हें सम्मानित भी किया गया।
बाइट 1 : संजय झा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जदयू
बाइट 2 : निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री, बिहार




