रिपोर्ट – अमित कुमार!
सासाराम से खबर है जहां राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस में विधान परिषद चुनाव को लेकर जो घमासान मचा है उससे साफ है कि महागठबंधन सिर्फ नाम का रह गया है।
सासाराम के गांधी स्मारक पर गांधी जयंती पर माल्यार्पण करने पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन में शुरू से ही सिर फुटौव्वल की स्थिति रही है। स्वार्थ के नाम पर एकत्र हुए लोगों की यही हालत होती है। उनका कोई राजनीतिक गठबंधन नहीं है, सभी लोग अपने हिसाब से काम करते हैं। यही कारण है कि आज विपक्ष की यह दुर्दशा है और आगे भी यही स्थिति बनी रहेगी।
बाइट : उपेंद्र कुशवाहा, सुप्रीमो – राष्ट्रीय लोक मोर्चा




