सहरसा- बेलगाम बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- बिकास कुमार!

सहरसा। बसनाही थाना क्षेत्र के लालगंज में सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान लालगंज वार्ड नंबर-11 निवासी गुरो देवी (60) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

बताया जाता है कि गुरो देवी सुबह शौच के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान लालगंज सड़क के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पुत्र मणिलाल सदा ने बताया कि बाइक सवार उनके गांव का ही रहने वाला है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद बसनाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों और बाइक सवार की भूमिका की जांच कर रही है।

Join us on: