रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!
प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने बाढ़ राहत और बचाव कार्यों का किया समीक्षा कहा :_ पानी निकलने तक जारी रहेगा राहत कार्य, फसल क्षति का भी मिलेगा मुआवजा
समाहरणालय के डॉ. राधाकृष्णन सभागार में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम सौरभ सुमन यादव ने जिले में बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी दी। संग्रामपुर, अरेराज, केसरिया व पहाड़पुर के 17 पंचायतों की करीब 48,908 आबादी प्रभावित हुई है।
जिले में 28 सामुदायिक रसोई संचालित हैं, जहां अब तक 64,725 लोगों ने भोजन किया है। वहीं 3,485 ड्राई राशन पैकेट और 9,674 पॉलिथीन शीट का वितरण किया गया है। मेडिकल टीमों ने चार हजार से अधिक लोगों की जांच की है।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिया कि बाढ़ का पानी पूरी तरह निकलने तक राहत कार्य जारी रखा जाए। उन्होंने बाढ़ से हुई क्षति का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा व सहायता राशि देने के लिए सूची तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही जलजमाव से हुई फसल क्षति का आकलन कर किसानों को सहायता राशि देने की बात कही।




