पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट!
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को अपने पद पर नहीं रहना चाहिए।
कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि करीब 13 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाकर उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित किया गया है।
अखिलेश सिंह ने निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने से लोग अपने मताधिकार से वंचित हुए हैं। उन्होंने इस पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करने और चुनाव प्रक्रिया पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।
उनके इस बयान के बाद बिहार समेत देश की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
बाइट : अखिलेश सिंह, कांग्रेस नेता




