गाँधी जयंती पर स्वछता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुये केंद्रीय मंत्री ललन सिंह!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

लखीसराय। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन सदर अस्पताल में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्र में भाग लिया।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के सदर अस्पताल पहुंचते ही डीएम शैलेन्द्र कुमार,नप अध्यक्ष अरविंद पासवान, सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल समेत कई लोगों ने बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से शुरू हुआ।जिसके बाद वृक्षारोपण,कीट वितरण, साफ-सफाई अभियान,और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूकता करने के लिए गुब्बारा उड़ाए।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान में सबों की भागीदारी जरूरी है। हर नागरिक को पाने गांव और शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेड़ारी है। उन्होंने कहा कि राष्टपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान शुरू किया था। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सदर अस्पताल में श्रमदान किया। झाड़ू लागए। अस्पताल परिसर में उन्होंने कई पेड़ भी लगाए।साथ में सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल भी पेड़ लगाए।इस दौरान उन्होंने स्वच्छता कर्मियों के बीच स्वच्छता किट का भी वितरण किया और बैलून उड़ाए। कार्यक्रम में सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, डीएम शैलेंद्र कुमार, डीडीसी सुमित कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
बाइट – राजीव रंजन सिंह ललन, केंद्रीय मंत्री।
संवाददाता:-आनन्द, लखीसराय।

Join us on: