हाजीपुर में आधी रात को बड़ा हादसा टला, रिंग बांध बचाने के लिए खटिया पर बैठी रहीं DM वर्षा सिंह!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

हाजीपुर | लालगंज:गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से हाजीपुर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लालगंज प्रखंड के यूसुफपुर पंचायत के पीरापुर वार्ड-5 में रिंग बांध में कई जगहों पर रिसाव और कटाव शुरू हो गया था।

सूचना मिलते ही वैशाली की डीएम वर्षा सिंह आधी रात को खुद मौके पर पहुंच गईं।

रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक मोर्चे पर डटी रहीं DM

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएम पूरी रात मौके पर ही डटी रहीं। रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक चले बचाव कार्य की उन्होंने खुद निगरानी की। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह खटिया पर बैठकर लगातार अधिकारियों को निर्देश देती रहीं और बांध को बचाने में जुटी रहीं।

ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जुटे रहे अधिकारी

इस दौरान जिले के सभी अधिकारी और तकनीकी टीम भी ग्रामीणों के साथ बचाव कार्य में लगे रहे। सभी ने मिलकर रिसाव वाले स्थानों को भरकर बांध को सुरक्षित कर लिया। डीएम की तत्परता से हजारों लोगों की आबादी वाला इलाका डूबने से बच गया।

डीएम वर्षा सिंह ने सभी अधिकारियों को रिंग बांध पर 24 घंटे नजर बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत एक्शन लेने का निर्देश दिया है। गंडक नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है।

Join us on: