रिपोर्ट- अमित कुमार!
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना होने से पहले बेगूसराय के वायरल वीडियो और बिहार की कानून व्यवस्था पर सरकार पर जमकर निशाना साधा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरीके से खत्म हो चुका है। अपराधियों का बोलबाला है, अत्याचारी खुलेआम घूम रहे हैं, मां-बेटियों की इज्जत लूट रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर सम्राट चौधरी हैं, उन पर पॉक्सो एक्ट नहीं लगा है, आम लोगों पर लगेगा लेकिन मुख्यमंत्री पर नहीं लगेगा। बेगूसराय और गया में जो घटना हुई है वह शर्मसार करने वाली है, कोई भी महिला और बच्चा सुरक्षित नहीं है। दिन हो या रात, घर हो या बाहर, अस्पताल हो, कॉलेज हो, स्कूल हो कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
चिराग पासवान के आरक्षण पर इस्तीफा वाले बयान पर तेजस्वी ने कहा कि कुछ नहीं करने वाले हैं, आप सरकार में हैं तो जिम्मेदारी लीजिए या त्यागपत्र दीजिए।
साथ ही मुख्यमंत्री के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने SIR पर बोला लेकिन अपराध पर नहीं बोला, वह सेलेक्टेड मुख्यमंत्री हैं, बिहार संभल नहीं रहा है और खजाना खाली है।
बाइट – तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष




