एक ही घर में 5 साल में 3 मौतें, ग्रामीणों ने महिला के नार्को टेस्ट और मोबाइल सी डी आर जांच की मांग की!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के करहारा पंचायत वार्ड 12 में एक ही परिवार में पिछले 5 वर्षों में तीन संदिग्ध मौतों के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। मामला भेजा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। लगातार हो रही मौतों के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और ग्रामीणों ने एक महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाया है।
गांव के लोगो का कहना है कि जिस घर में लगातार मौतें हो रही हैं, उसकी पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। स्थानीय लोगो ने भेजा थाना पुलिस से मांग की है कि संदेह के घेरे में आ रही महिला का नार्को टेस्ट कराया जाए और उसके पिछले 6 महीने का पूरा मोबाइल कॉल डिटेल ( सी डी आर ) निकाला जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
लोगओ का मानना है की 5 साल के अंदर एक ही घर में तीन लोगों की मौत सामान्य घटना नहीं हो सकती। इसमें किसी गहरी साजिश की आशंका से इंकर नही किया जा सकता है। गांव केज्ञलोगो ने बताया है कि मौतों के कारणों में समानता है। वही परिजनों द्वारा मौत के सही कारन को छिपाया जा रहा है, उनके द्वारा सही जानकारी नहीं दी जा रही है।
मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने भेजा थाना पुलिस और वरीय अधिकारियों से उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा है कि अगर जल्द जांच नहीं हुई तो वे लोग सड़क जाम कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस बाबत भेजा थाना पुलिस ने बताया है कि मामला संज्ञान में है, हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

Join us on: