ADM पति और सब-रजिस्ट्रार पत्नी, पटना ADM के घर विजिलेंस की रेड, निकला नोटों का बंडल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

ADM पति और सब-रजिस्ट्रार पत्नी,आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना ADM के घर विजिलेंस की रेड, बिस्तरों से निकला नोटों का ढेर,और भारी मात्रा में सोना बरामद

बेगूसराय में आय से अधिक संपति के मामले में पटना एडीएम सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर के घर निगरानी ने छापेमारी की है। यह छापेमारी बेगूसराय शहर के पोखरिया मोहल्ले में चल रही है । छापेमारी में अब तक 9 लाख रुपया से अधिक नगद और लाखों रुपया के जेवरात बरामद और 50 से ज्यादा बेस कित्ती घड़ी बरामद किया गया है। एडीएम की पत्नी सब रजिस्ट्रार दानापुर में है कार्यरत । फिलहाल निगरानी की टीएम रुपया और जेवरात का मिलान कर रही है मिलान। दरअसल पटना निगरानी में आय से अधिक संपति का मामला दर्ज किया गया था। निगरानी की मामला दर्ज करने के बाद न्यायालय से स्वच्छ वारंट लेकर एडीएम रविन्द्र कुमार दिवाकर के बेगूसराय जिला मुख्यालय के पोखरिया वार्ड नंबर-37 स्थित पैतृक आवास पर दोपहर करीब 1 बजे टीम पहुंची और छापेमारी कर रही है‌। यह छापेमारी पटना निगरानी के डीएसपी वासुदेव राय के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी बेगूसराय के अलावा पटना ऑफिस और आवास पर भी निगरानी की छापेमारी चल रही है। डीएसपी वासुदेव राय ने बताया कि रवींद्र कुमार दिवाकर जी हैं एडीएम आपूर्ति, पटना में हैं इनके विरुद्ध केस नंबर 113/26 निगरानी थाना का कांड दर्ज हुआ है। और इनके यहाँ कोर्ट के माननीय न्यायालय के आदेश पर वारंट पर तलाशी ली गई है। तलाशी के क्रम में 9 लाख से ऊपर नकद जो अभी कार्रवाई चल रही है और सोने के जेवरात काफी मात्रा में इनके यहाँ तलाशी के क्रम में मिले हैं। इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। यहाँ तो बेगूसराय में हम लोग एक ठिकाने पर हैं। बाकी वहाँ पटना में चल रही है कार्रवाई। ये 113/26 केस नंबर है, आय से अधिक संपत्ति के मामले में।

बाईट- वासुदेव राय, डीएसपी निगरानी

Join us on: