रिपोर्ट — पुरुषोत्तम कुमार!
जमुई लिबर्टी शोरूम के पास बीच बाजार में महिला से चेन स्नैचिंग, बाइक सवार उचक्के फरार जमुई में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर, पुलिस को खुलेआम चुनौती
जमुई में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है और अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। टाउन थाना क्षेत्र में तो पुलिस के लिए अपराध चुनौती बन गया है।
ताजा मामला सोमवार रात करीब 8:30 बजे का है, जहां बोधवन तालाब इलाके में लिबर्टी शोरूम के पास बाइक सवार दो उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने का चेन झपट लिया और बीच बाजार से फरार हो गए।
पीड़िता की पहचान सदर अस्पताल के पास महिसौड़ी मोहल्ला निवासी स्व. अधिवक्ता सुधीर श्याम की पत्नी अनीता कुमारी के रूप में हुई है।
पीड़िता ने बताया कि वह हमेशा की तरह शाम को अन्य महिलाओं के साथ बोधवन तालाब तक टहलने गई थी। वापस लौटने के दौरान जैसे ही वह लिबर्टी शोरूम के पास पहुंची, तभी FZ बाइक पर सवार दो युवक आए और गले से चेन झपट लिया। उन्होंने चेन पकड़ने की कोशिश की तो चेन का कुछ हिस्सा टूटकर हाथ में रह गया, बाकी लेकर उचक्के फरार हो गए। बाइक चला रहा युवक हेलमेट में था, जबकि पीछे बैठा युवक बिना हेलमेट के था।
बताते चलें कि एक ओर छात्रा से छेड़खानी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है, तो दो दिन पहले ही ज्वेलर्स दुकान से 13 लाख 95 हजार की चोरी ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। अब बीच बाजार में हुई इस स्नैचिंग ने पुलिस की कार्यशैली पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना की सूचना टाउन थाना और डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, लेकिन अब तक उचक्कों की पहचान नहीं हो पाई है।
वाईट –पीड़ित महिला



