रिपोर्ट :- संतोष चौहान, सुपौल
सुपौल :- व्यापार संघ, सुपौल कार्यालय में क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की 119वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष उमेद कुमार जैन ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान संघ के सचिव युगल किशोर अग्रवाल ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने अल्पायु में ही देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते हुए युवाओं के सामने त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के विचार और उनका बलिदान आज भी युवाओं को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।
इस मौके पर संघ के कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में रमण कुमार चौधरी, राजेंद्र प्रसाद साह, सुशील कुमार चौधरी, दिलीप कुमार चौधरी, सुनील कुमार चौधरी, चंदन कुमार चौधरी, राजेंद्र चौधरी, रंजन कुमार सिंह, दिलीप कुमार, अवधेश कुमार चौधरी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में संघ के कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार एवं बलराम कुमार सहित उपस्थित सदस्यों ने शहीद भगत सिंह के आदर्शों और देशभक्ति की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया।



