नवादा- भूमि विवाद में हिंसक झड़प , एक की मौत, 15 नामजद, 3 गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – सोनू सिंह!

नवादा। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में सोमवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए नवादा एसपी अभिनव धीमान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

मृतक पक्ष की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 688/26, दिनांक 28 सितंबर 2026 को 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Join us on: