पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट
बिहार के पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता ने आज बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी से गया जी तक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा और पर्यटन विभाग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सपनों को पूरा करेगा।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि बिहार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सीता माता की जन्मभूमि सीतामढ़ी से लेकर मोक्ष की नगरी गया जी तक पर्यटन कॉरिडोर को विकसित किया जाएगा जिससे बिहार में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
वहीं अपराध को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी बचेगा नहीं। सरकार अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है और कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।



