वाल्मीकिनगर गंडक बराज से करीब 5 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज, डीएम ने लिया जायजा, सतर्क रहने के निर्देश!

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार!


बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर है… नेपाल से आने वाली गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से करीब 5 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। हालात को देखते हुए जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने गंडक बराज का जायजा लिया है।

गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से बगहा और आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
प्रशासन के मुताबिक, रात करीब 9 बजे तक गंडक बराज से पानी का डिस्चार्ज 6 लाख क्यूसेक तक पहुंचने की संभावना है।
बाढ़ के पानी से कई गांव प्रभावित हुए हैं। बगहा प्रखंड के चकदहवा, बिन टोली, झंडू टोला और बंगाली कॉलोनी के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया गया है।
प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक किचन शुरू किया गया है, जहां भोजन की व्यवस्था की जा रही है।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग, जल संसाधन विभाग, वन विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
गंडक के बढ़ते जलस्तर से पश्चिम चंपारण के साथ-साथ पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर समेत आसपास के जिलों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
BYTE — तरनजोत सिंह, जिलाधिकारी, पश्चिम चंपारण

Join us on: