रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना पुलिस में आज पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। गांधी मैदान थाना और कदमकुआं थाना में आयोजित कार्यक्रम में नवपदोन्नत पुलिस कर्मियों को बैच पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) श्रीमती ममता कल्याणी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नगर-02) श्री कामाख्या नारायण सिंह और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नगर-01) श्री राजेश रंजन ने नवपदोन्नत पुलिस कर्मियों को बैच पहनाया और उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान उनकी कठोर मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का प्रतीक है। साथ ही यह जनसेवा, विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिचायक भी है।
पटना पुलिस परिवार की ओर से सभी नवपदोन्नत पुलिस कर्मियों को पदोन्नति पर हार्दिक बधाई और नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी गई।
बाइट – टाउन डीएसपी राजेश रंजन




