पूर्णियाँ- हथियारों के जखीरे के साथ दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – मलय झा!

पूर्णिया पुलिस ने आज हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जलालगढ़ थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच देसी कट्टा,11 कारतूस और एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। पूर्णिया के एएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि जलालगढ़ थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी इलाके में हथियार बेचने का काम कर रहे हैं। गुप्त सूचना पर पुलिस ने सरसोनी गांव में छापामारी किया। जहां नीरज कुमार तत्मा के घर से चार देसी कट्टा,11 कारतूस ,एक खोखा और एक मोबाइल बरामद किया गया। वहीं जलालगढ़ थाना के चक गांव से रमेश चौहान को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि जांच में पता चला कि यह लोग हथियार सप्लाई करने का काम करते हैं। इनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है ।साथ ही इस छापामारी अभियान में जो भी पुलिस अधिकारी शामिल है उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।

बाइट..डॉ. शौर्य सुमन , एसएसपी पूर्णिया

Join us on:

और पढ़ें