एसडीएम सुश्री कृष्णा जोशी ने अनुमंडल अस्पताल का किया निरिक्षण, रोगी कल्याण समिति की बैठक भी की!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

अनुमंडल कार्यालय (गोपनीय शाखा) बाढ़, पटना।

सुश्री कृष्णा जोशी, भा० प्र० से०, अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़ की अध्यक्षता में आज दिनांक 26.09.2026 को अप 04:30 बजे अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में अनुमंडल स्तरीय रोगी कल्याण समिति बाढ़ के बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रोगी कल्याण समिति के उपाधीक्षक सह सदस्य सचिव, रोगी कल्याण समिति, बाढ़, अस्पताल प्रबंधक, बाढ़ एवं रोगी कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में अनुमण्डलीय अस्पताल, बाढ़ में सरकार/स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोगियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाएं, रोगियों को दी जा रही सुविधा एवं दवा की उपलब्धता इत्यादि से संबंधित बिंदुओं पर विमर्श किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़ द्वारा उपाधीक्षक एवं अस्पताल प्रबंधक को अनुमंडल अस्पताल बाढ़ में रोगियों के सुलभ चिकित्सा सेवाएं, अस्पताल में उपलब्ध दवा, गुणवत्तापूर्ण पथ्य (भोजन) इत्यादि ससमय उपलब्ध कराने तथा अस्पताल में पर्याप्त साफ सफाई रखने का निर्देश दिया गया।
रोगी कल्याण समिति की बैठक समाप्ति के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अस्पताल का सामान्य निरीक्षण भी किया गया, निरीक्षण के क्रम में रोस्टर के अनुसार दो चिकित्सक डॉ शामी अहमद, डॉ चंदन कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, अनुमंडल अस्पताल बाढ़ जिनका रोस्टर के अनुसार अप० 02 बजे से रात्रि के 08 बजे तक ड्यूटी थी, वो अपने कर्तव्य से बिना किसी सूचना अथवा सक्षम प्राधिकार के बिना पूर्वानुमति के अनुपस्थित पाए गए हैं। अनुपस्थित दोनों चिकित्सक से स्पष्टीकरण पूछते हुए संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक उनका एक दिन का वेतन/मानदेय स्थगित रखने के अनुशंसा जिलाधिकारी, पटना को किया गया है।

Join us on:

और पढ़ें