लखीसराय- ऑटो ट्रक में भीषण टक्कर ऑटो चालक की मौके पर मौत, आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं गंभीर!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष कुमार पांडेय!

लखीसराय, बिहार। लखीसराय से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बरहिया से गंगा स्नान कर लौट रही 6 से 7 महिलाएं ऑटो में सवार होकर लखीसराय की ओर आ रही थीं।

इसी दौरान बालगुदर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो चालक की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। वहीं, ऑटो में सवार सभी महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद लखीसराय पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय पहुंचाया। हादसे की खबर से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

फिलहाल घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी मतासी गाँव के निवासी बताये गये हैँ!

Join us on: