रिपोर्ट- मनोज कुमार!
खबर बेतिया के बगहा से है जहाँ एक बार फिर नेपाल में हो रही भारी बारिश से गंडक नदी उफनाई, वाल्मीकिनगर बराज पर अलर्ट, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा ।
प• चंपारण के बगहा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, नेपाल के तराई इलाकों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है । इसके चलते वाल्मीकिनगर गंडक बराज समेत नदी के तमाम निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.नेपाल में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है । इस वजह से सीमावर्ती क्षेत्रों में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और वाल्मीकिनगर गंडक बराज पर सतर्कता बढ़ा दी गई है । बराज के सभी नियंत्रण कक्षों को 24 घंटे एक्टिव रहने के निर्देश दिए गए जिला प्रशासन द्वारा ।गंडक नदी में वाल्मीकिनगर गंडक बराज से शाम छह बजे 1 लाख 34 हजार क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज किया गया है ।. नेपाल के पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से यह डिस्चार्ज आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ सकता है. जलस्तर में हो रही इस बढ़ोतरी को देखते हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारी लगातार हालात का जायजा ले रहे हैं.बराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गंडक नदी के तटबंधों पर भी दबाव बढ़ने की संभावना है. इसी वजह से अभियंताओं की टीम को कटाव निरोधी स्थलों की सतत निगरानी करने को कहा गया जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह द्वारा ।




