समस्तीपुर- छेड़खानी के आरोपियों पर प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण कर बनाये गये 3 निर्माण ध्वस्त!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में नाबालिग किशोरी से छेड़खानी के वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार बर्नवाल के निर्देश पर तीन आरोपियों के सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

प्रशासन के अनुसार कार्रवाई राहुल कुमार (19), अवधेश पासवान (46) और रामबाबू सहनी (38) के अतिक्रमण पर की गई। इन लोगों ने सड़क किनारे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से झोपड़ी और ढाबा का निर्माण कर रखा था। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया।

मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा (32) द्वारा पक्का निर्माण किए जाने के कारण उसे दो दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर उसके निर्माण पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा।

इसके अलावा आरोपी अवधेश पासवान जो जन वितरण प्रणाली विक्रेता है, उसका पीडीएस लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है।

गौरतलब है कि 23 सितंबर को वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने 6 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कर्पूरीग्राम थाना कांड संख्या 117/26 के तहत जेल भेज दिया था।

Join us on:

और पढ़ें