रिपोर्ट :- संतोष चौहान, सुपौल
कोशी नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार 25 सितंबर की शाम सात बजे कोशी बराज से डाउनस्ट्रीम में 2,75,075 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके अलावा पश्चिमी कोशी मुख्य नहर में 3,200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि पूर्वी कोशी मुख्य नहर में डिस्चार्ज शून्य रहा। इस तरह बराज से कुल डिस्चार्ज 2,78,275 क्यूसेक दर्ज किया गया।
जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शाम सात बजे बराज से छोड़ा गया पानी राइजिंग (R) स्थिति में था। वहीं बराह क्षेत्र में जलप्रवाह 2,37,250 क्यूसेक दर्ज किया गया, जो राइजिंग स्थिति में रहा।
कोशी बराज से लगातार बढ़ रहे जलप्रवाह के कारण नदी के आसपास के क्षेत्रों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। तटबंध के अंदर बसे गांवों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की निगाहें जलस्तर पर बनी हुई हैं। प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग द्वारा तटबंधों की निगरानी पर विशेष नजर रखी जा रही है।
बताया गया कि बराज के डाउनस्ट्रीम में 2.75 लाख क्यूसेक से अधिक पानी का डिस्चार्ज होने से कोशी नदी के प्रवाह में बढ़ोतरी हुई है। जिलाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि कोशी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। लेकिन स्थिति सामान्य है। कोई घबराने की जरूरत नहीं है। अफवाह से बचे। लगातार जिला प्रशासन के द्वारा तटबंध पर निगरानी रखी जा रही है।
Byte :- सावन कुमार (जिलाधिकारी) सुपौल।




