जमुई- मारपीट में जख़्मी युवक की ईलाज के दौरान मौत, लोगों में भारी आक्रोश, जाम, प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट पुरुषोत्तम कुमार!

जमुई से बड़ी खबर आ रही है, जहां टाउन थाना क्षेत्र के बिहारी मोहल्ला में 17 दिन पहले हुई मारपीट में घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने कचहरी चौक को जाम कर जमकर हंगामा किया।

टाउन थाना के बिहारी मोहल्ला में 8 सितंबर को खेत की आर काटकर पानी बहाने का विरोध करने पर मुन्ना यादव के साथ मारपीट हुई थी। पेट में गंभीर चोट लगने से उन्हें पहले सदर अस्पताल जमुई और बाद में पटना रेफर किया गया, जहां गुरुवार रात 17वें दिन उनकी मौत हो गई।

शुक्रवार शाम 7 बजे शव पटना से जमुई पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गुस्साए परिजनों ने शव के साथ कचहरी चौक जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।

सूचना पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। बाद में SDPO दीप्ति मोनाली और झाझा SDPO ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटवाया।
परिजनों ने गांव के ही संतोष सिंह उर्फ ढेला सिंह उर्फ टिंकू सिंह और उसके पुत्र आर्यन कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है। मृतक के तीन बेटे मनीष, संजीत और मनजीत हैं, परिवार में कोहराम मचा है।

Join us on:

और पढ़ें