मुजफ्फरपुर- मोबाइल टावर पर जा चढ़ा युवक, पुलिस परेशान करने का मढ़ा आरोप!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के रामनगर में गुरुवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस की कथित प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. इधर सूचना के मौके पर पहुंची गायघाट पुलिस और काफी देर बाद उक्त युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारा गया.

मिली जानकारी के अनुसार, टावर पर चढ़ने से ठीक पहले अंकित राज चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उसने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उसका मोबाइल चोरी हो गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था। इसके बाद युवक ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कोर्ट से अपना मोबाइल रिलीज करवा लिया था।
अंकित का आरोप है कि बुधवार को जब वह कोर्ट का रिलीज ऑर्डर लेकर गायघाट थाने पहुंचा और अपना मोबाइल मांगा, तो वहां तैनात एक महिला दरोगा ने उसे मोबाइल देने से साफ इनकार कर दिया। युवक का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया, तो थाने में उसके साथ मारपीट की गई और झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई। इसी बात से आहत होकर वह सुबह-सुबह गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया.

Join us on: