डीडीसी के साथ अन्य अधिकारियों ने सेंट्रल जेल का किया निरीक्षण!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर,वैश्विक महामारी कोरोना इतने तेजी से अपना पांव पसार रहा है। इसे रोक पाना चिकित्सकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है, इसी बाबत बढ़ते कोरोना को लेकर सेंट्रल जेल में कैदियों के रख रखाव को लेकर आज डीडीसी प्रतिभा रानी ने सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में सदर एसडीओ धनंजय कुमार , एएसपी शुभम आर्य एवं सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा के अलावे अन्य पदाधिकारी भी शामिल थे, मीडिया से बात करते हुए डीसी प्रतिभा रानी ने कहा कि आज हम लोगों ने भागलपुर सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया और उसमें वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर निर्देश दिया गया, साथ ही साथ उन्होंने कहा कि कैदियों से अनुरोध भी किया गया कि आप कोविड-19 के नियमों का पालन करें।

Join us on:

Leave a Comment