डीडीसी प्रतिभा रानी के नेतृत्व में चलाया गया रोको टोको एवं सघन मास्क चेकिंग अभियान!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर में बढ़ रहे कोरोना एवं अपराध को लगाम लगाने के लिए एसएसपी ने शहर में रोको टोको एवं मास्क चेकिंग अभियान के सख्त निर्देश पर भागलपुर जिले के उपविकाश आयुक्त प्रतिभा रानी ,सिविल सर्जन उमेश शर्मा ,सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार और एएसपी शुभम आर्या भागलपुर के द्वारा तिलकामांझी चौक पर माइकिंग करते हुए सभी पब्लिक को रोको टोको अभियान के साथ सघन मास्क लेकिन अभियान चलाकर मास्क लगाने का अनुरोध किया गया वही जिन लोगों के पास मास्क नही था उन लोगो को मास्क भेंट स्वरूप दिया गया। साथ ही साथ कुछ लोगो से फाइन की भी वसूली की गई । जनता के साथ साथ केंद्रीय कारा में मौजूद कैदियों को भी मास्क का वितरण किया ।वही खलीफा बाग बाजार में जब मास्क चेकिंग का अभियान चलाया गया ।जिससे लोगो के पास जो था उसी को वो अपना मास्क बना कर अपने मुंह और नाक को ढकते दिखे ।वही इस कार्रवाई के दौरान मास्क के दुकानों में काफी भीड़ लग गई।

Join us on:

Leave a Comment