प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में तेज रफ्तार कार ने एनएच 31 पर एक किसान को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ करीब 2 घंटे तक एनएच 31 को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पूरी घटना बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया ढाला के निकट एनएच 31 की है। बताया जाता है कि पोखरिया निवासी किसान मनोहर यादव अपने खेत में खाद डालने के लिए nh 31 पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार कार ने उसे कुचलते हुए फरार हो गया। इस घटना में मनोहर यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पर काफी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर मुआवजे की मांग को लेकर एन एच 31 जाम कर दिया। घटना की सूचना पर बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। करीब दो घंटे के बाद जाम को खत्म कराया गया और शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।




