जुगाड़ ठेला और वेगनआर में सामने से टक्कर, युवक गंभीर!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपूर नाथनगर स्तिथ बायपास पर दुर्घटना आम हो गई है। दिन प्रतिदिन घटना होने से कितने लोगो की जान चली गई है। ताजा मामला नाथनगर मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया मोड़ बायपास का हैं, जहां नाथनगर से भतोड़िया तरफ जा रहे जुगाड़ गाड़ी को भागलपुर से सुल्तानगंज जा रही तेज रफ़्तार मारुति वेगनआर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जुगाड़ गाड़ी का चालक बुरी तरफ जख्मी हो गया। घटना की सुचना मिलते ही मधुसूदनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और जुगाड़ गाड़ी तथा मारुती कार को अपने कब्जे में लेकर थाना ले लाई। वही जुगाड़ गाडी के चालक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घायल जुगाड़ गाड़ी के चालक की पहचान बुचाय दास का पुत्र कैलू दास के रूप में की गई है जो दरियापुर सजौर का निवासी हैं। वही मारुती कार चालक की पहचान अलीगंज निवासी डॉ विजय कुमार का पुत्र के रूप में हुई है।

Join us on:

Leave a Comment