रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के लदनियाँ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्वाई करते हुए गांजा के साथ तीन संलिप्तों को धर दबोचने मे कामयाबी हासिल की है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवस्यक कार्वाई को लेकर एस आई के नेत्रित्वक में सशस्त्र बल के साथ पथलगाढ़ा से कुमरखत गांव जाने वाली सड़क पर छापेमारी के लिए पहूँची। तो वहा एक उजले रंग के स्कॉर्पियो वाहन, रजिस्ट्रेशन संख्या बी आर 07 बी सी 9518, को आते हुए देखा गया। जिसे संदेह के आधार उसे रोका गया। वाहन पर तीन व्यक्ति सबार था, जिनसे पुलिस द्वारा पूछताछ करते हुए वाहन की तलासी लेने पर 85 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ पाया गया। जिसे वाहन सहित कब्जे मे लेते हुए तीनो गांजा तस्कर को हिरासत मे लेकर थाना लाया गया।
हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद उमर फारूक, 65 वर्ष, पिता मोहम्मद नसीम, मोहम्मद इम्तियाज, पिता मोहम्मद उमर फारूक, दोनों अलीनगर, दरभंगा, एवं उदय शंकर दास उर्फ परमेश्वर दास, 48 वर्ष, पिता स्वर्गीय दुखी दास, गांव जटही, थाना—बाबूबरही, जिला—मधुबनी के रूप में किया गया है। मामले को लेकर थाना कांड संख्या 394/26 दर्ज कर जांच एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा मामले मे संलिप्त अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है। वही पुलिस द्वारा आवस्यक विधी संवत कार्रवाई जारी है।



