:- ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
शिकारीपाड़ा (दुमका)
वन प्रमंडल पदाधिकारी दुमका को मिली गुप्त सूचना पर उनके निर्देशानुसार कारवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने हीरापुर वन क्षेत्र से अवैध कोयला के साथ 5 मोटरसाइकिलों को जब्त किया है|जब्त कोयला एवं मोटरसाइकिलों को अग्रतर कारवाई हेतु शिकारीपाड़ा वन विभाग के कार्यालय परिसर में लाकर रखा गया है|विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हीरापुर वन क्षेत्र में कोयला का अवैध उत्खनन कर मोटरसाइकिल एवं साइकिल से अन्यत्र ले जाया जाता है, जिसकी सूचना वन प्रमंडल पदाधिकारी दुमका को गुप्त रुप से दी गई थी|




