प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में ठंड के बीच चोरी की घटना लगातार बढ़ गई है। इसी कड़ी में पटना आईजीआईएमएस में कार्यरत डॉ प्रवीण कुमार के घर चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दरअसल डॉ प्रवीण कुमार का घर बखरी थाना क्षेत्र के बखरी बाजार में है। डॉक्टर के घर के अगले हिस्से में किराएदार रहते हैं जबकि उनका अपना मकान खाली बंद पड़ा था। देर रात चोरों के द्वारा ताला तोड़कर डॉक्टर के कमरे से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने डॉक्टर के कमरे से गोदरेज, दिवान को तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चोरी की है। हालांकि चोरी कितने की हुई है स्पष्ट नहीं हो पाया है फिलहाल पुलिस डॉक्टर प्रवीण कुमार का आने का इंतजार कर रही है। लेकिन जिस हिसाब से जेवरात के खोले बिखड़े पड़े हैं उससे आशंका जताई जा रही है लाखों रुपए की जेवरात की चोरी की गई है। फिलहाल बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर रही है।
बाईट- नीरज नवीन, भाजपा नेता




