सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट
बैठक के लिए सभी निवेशकों से सोमवार के दोपहर पहुंचने की अपील
सहारा इंडिया के साहिबगंज शाखा के द्वारा उपभोक्ताओं को भुगतान नही करने का मामला अब धीरे धीरे तूल पकड़ता जा रहा है|इससे सहारा की नियत पर से भी पर्दा उठता जा रहा है|अब लोगों के सामने सहारा का असली चेहरा आ रहा है, सहारा ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बल पर हजारों निवेशकों से करोड़ों रुपए जमा लिए मगर अब भुगतान के समय अपनी सभी जिम्मेदारियों से पीछे हटते दिख रहा हैं। ऐसे में निवेशकों की जमा पूंजी डूबती दिख रही है जिसकी जिम्मेदारी कोई भी लेने को तैयार नहीं है| इसी तरह पिछले लंबे समय से भुगतान के लिए सहारा का चक्कर लगा रहे एक उपभोक्ता विकास चौधरी ने सहारा और उसके कर्मचारियों से दुखी हो कर शनिवार को सहारा कार्यालय के समक्ष धरना दिया वहीं इससे संबंधित आगे की रणनीति को ले कर सोमवार को साहिबगंज स्थित रेलवे जर्नल इन्स्टीट्यूट में 12 बजे उपस्थित होंगे| कई अन्य निवेशक भी इनके साथ यहां उपस्थित हो कर आगे के आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।




