रिपोर्ट – अरविंद कुमार!
जिले के आस-पास के क्षेत्रों में चोरी और छिनतई के कई घटित कांडों में संलिप्त पेशेवर अपराधी चोरी के सामान के साथ गिरफतार!
समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: समस्तीपुर के दलसिंहसराय व आस-पास के अन्य क्षेत्रों में लोगो से आये
दिन चोरी/छिनतई की घटना हो रही थी। जिससे आमजन पेरशान थे और वरीय पदाधिकारी के निर्देशन व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उन कांडों में संलिप्त अपराधी 01. अनीश कुमार उर्फ बौधा 02. शिव कुमार एवं उनके अन्य दो साथी विजय कुमार एवं सिरोमणी कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार तकनीकी अनुसंधान /आसूचना संकलन के माध्यम से उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी, लेकिन बार-बार अपराधी अपना ठिकाना बदल रहे थे जिससे इन अपराधियों की गिरफ्तारी चुनौती पूर्ण कार्य हो गया था, विजय कुमार व सिरोमणी कुमार को बेगुसराय खोदावतपुर से दलसिंहसराय थाना व खोदावतपुर थाना पुलिस टीम द्वारा संयुक्त छोपमारी कर दोनो पेशेवर अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायिक में भेजा गया है। उक्त गिरफ्तार अपराधी के स्वीकारोक्ति बयान में अपराधी अनीश कुमार उर्फ बौधा का कांड में संलिप्तता का पता चला था।
इसी कम में दिनांक-19.09.2026 को समय करीब 03:30 से 04:00 बजे के आस-पास सूचना मिली कि सदरदारगंज चौक चौबटीया के पास दो छिनतई करने वाले अपराधी एक महिला के गले से सोने का चैन छिन रहे थे, लेकिन अपराधी घटना कारित करने में असफल हो गये और फिर आस-पास के लोगो द्वारा उन्हें दोनो को पकड लिया गया है। सूचना पर स्थानीय थाना की टीम घटनास्थल पर पहुॅकर उक्त दोनो अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार अपराधी अनीश कुमार उर्फ बौधा इस घटना के अलावे अन्य कांडो में भी अपनी एवं अपने दोस्तों क्रमशः 01. विजय कुमार एवं 02. सिरोमणी कुमार, 03. शिव कुमार के साथ मिलकर ऐसी कई घटना कारित करने की बात स्वीकार किये है तथा स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पूर्व के घटित कांडों में चोरी गई सामान को भी बरामद किया गया है। साथ ही कांड में एक दुकानदार सुजीत कुमार की भी संलिप्तता पाई गई है।
- बरामद सामान :-
- घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल,
- सोना मंगलसूत्र व अन्य लॉकेट व कान का फुल, (कुल 16 पीस)
- एक मोबाईल
- गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
- अनीश कुमार उर्फ बौधा उम्र करीब 35 वर्ष पिता पोद्धार सा० मोहनपुर वार्ड नंबर 13 थाना दलसिंहसराय
जिला समस्तीपुर।
- शिव कुमार महतो उम्र करीब 19 वर्ष पिता अर्जुन महतो सा० नरहन स्टेट वार्ड नंबर-14 थाना विभूतिपुर जिला समस्तीपुर।
- दुकानदार सुजीत कुमार पिता हरि साह सा० एकडारा थाना विभूतिपुर जिला समस्तीपुर।




