पीएम श्री +2हाई स्कूल जयनगर में एन सी सी रैंक सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी, 368/34 एनसीसी ट्रूप का पीएम श्री +2 हाई स्कूल जयनगर में रैंक सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कमांडिंग अफिसर कर्नल कुसुमाकर झा का स्वागत प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने मिथिला परंम्परा के अनुसार पाग दोपटा प्रदान कर किया। तो वही आगत अतिथियों का स्वागत एएनओ डॉक्टर केशव चन्द्र झा ने किया। इस के साथ ही कार्यक्रम का प्रारम्भ एनसीसी सॉंग से हुआ। रैंक सेरेमनी कार्यक्रम में कमांडिंग अफसर ने ट्रूप सीनियर अर्जुन कुमार को सर्जेन्ट का रैंक लगाया जबकि प्रेम बाबू एवं जयनारायण भगत को सीपीएल तथा प्रशांत कुमार, आदित्य कुमार एवं आकाश कुमार को एलसीपीएल का रैंक देकर प्रोन्नति और जिम्मेदारी दी गई। सीओ ने अपने सम्बोधन में कैडेटों को दृढ़तापूर्वक एकता एवं अनुशासन का पालन करने का संदेश दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्यालय के एनसीसी कैडेट बहुत ही अनुशासित हैँ और एएनओ भी काफ़ी परिश्रमपूर्वक कैडेटों को प्रशिक्षण देने में लगे रहते हैँ। एएनओ के संयोजकत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि साल में एकबार कैडेट को रैंक प्रदान करते हुए उनको अतिरिक्त प्रभार देकर जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया जाता है।
इस अवसर पर सूबेदार राजकुमार, हवलदार बल बहादुर थापा के साथ ही बड़ी संख्या में कैडेटों की उपस्थिति थी। वन्दे मातरम् एवं राष्ट्रगान से कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

Join us on: