नालंदा- ईंट भट्ठे के मजदूर की पीट पीट कर हत्या, शव नमक छिड़क कर दफनाया!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

नालंदा में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले दंपत्ति को घर से उठाकर ले गया और बेरहमी से पीट पीटकर हत्या के बाद शव को नूरसराय थाना क्षेत्र पपरनौसा गांव के खंधा में नमक छिड़ककर दफना दिया! मृतक की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र नीलकंठ बिगहा गांव निवासी रजन मांझी के 46 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र मांझी के तौर पर किया गया है! घटना के संबंध में मृतक की चश्मदीद पत्नी नौलेजा देवी और दामाद अजय मांझी ने बताया कि 4 साल पूर्व 60 हजार रुपए दिया था! जिसके बाद एक साल में यूपी में ईंट भट्ठे पर काम पर पैसा पूरा कर दिए थे और एक हज़ार रुपए बाक़ी था जिसे नहीं दे पाए तो उसी को लेकर घर से दंपत्ति को उठाकर ले गया और हत्या कर दिया! किसी तरह पत्नी नौलेजा देवी रात के अंधेरे में खेत में छिपकर भागी और थाना को सूचना दिया! सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आरोपी मुकेश यादव की प्रेमिका मौली देवी को हिरासत में लेकर जब पुलिस पूछताक्ष की तो हत्या का राज़ उगला और जहां शव दफ़नाया था वहां से निकाल पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ भेज आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है. मृतक को तीन संतान है! इनमें पुत्री की शादी हो चुकी है जबकि पुत्र दोनों 10 से 15 वर्ष का है. फिलहाल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार हिरासत में ली गई महिला से पूछताक्ष के क्रम में पैसा लेनदेन का विवाद बताया जाता है. आगे जांच कर अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर कार्रवाई की जा रही है!

Join us on: